7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नये एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज

जिले के सात नगर निरीक्षक इधर से उधर हुए

1 minute read
Google source verification
transfer

मंडी से किसानो ने पकड़ा चोर, मचा बवाल

रायसेन। जिले के नवागत एएसपी अब अवधेश प्रताप सिंह होंगे। इससे पहले सिंह सीहोर में एएसपी रह चुके हैं। सीहोर में एएसपी रहते हुए, उन्होंने जिले के लिए कई कार्य किए। इसी को देखते हुए, उनका ट्रांसफर रायसेन जिले में किया गया। नवागत एएसपी सिंह ने शुक्रवार को सुबह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद एएसपी सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सौंपे गए कार्यों को कर्मचारी पूरी लगननिष्ठा के साथ निपटाएं तो बेहतर होगा।

७ नगर निरीक्षकों का तबादला दूसरे जिलों में
रायसेन कोतवाली सहित जिले के अन्य छह थानों के नगर निरीक्षकों का ट्रांसफर दूसरे जिलों में किया गया है। जिससे प्रदेश की व्यवस्था में सुधार किया जा सके। यह सूची पीएचक्यू भोपाल से जिला पुलिस अधीक्षक जेएस राजपूत के पास आ चुकी है। इनमें कुछ नगर निरीक्षकों ने रवानगी भी डाल दी है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसपी किरणलता केरिकट्टा रायसेन का तबादला एसपी पीएचक्यू भोपाल में हुआ है। इसी तरह एजेके थाना रायसेन के डीएसपी चंद्रगुप्त द्विवेदी का ट्रांसफर रीवा जिले में हुआ है।

कोतवाली रायसेन के टीआई आलोक कुमार श्रीवास्तव का तबादला भोपाल हो गया है। थाना मंडीदीप टीआई अभय कुमार नेमा का तबादला इंदौर हुआ है। सांची थाने के टीआई अजय दुबे का तबादला विदिशा, सिलवानी टीआई आरडी शर्मा का तबादला बैतूल हो गया है। महिला डेस्क रायसेन की टीआई पवित्रा शर्मा का ट्रांसफर विदिशा हुआ है। पुलिस लाइन रायसेन टीआई एसएन मिश्रा का तबादला राजगढ़ और बरेली टीआई एसएस मुकाती का तबादला देवास जिले में हो गया है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अधिकारियों का यह फेरबदल किया गया है।क्योंकि यह सभी पुलिस अधिकारी जिले में पिछले तीन चार सालों से जमे हुए थे।