आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दोपहर आदर्श चुनाव आचार संहिता के लगते हुए प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए अलर्ट हो गए। शनिवार की शाम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ अमनवीर सिंह बैस,तहसीलदार सुशील कुमार और नपा सीएमओ ज्योति सुनेरे,एसडीओपी मुकेश चौबे,नगर निरीक्षक आशीष कुामर धुर्वे सड़कों पर उतरे।