28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांची के जैन श्री होटल में चल रहा था आइपीएल पर बड़ा सट्टा

तीन सटोरिए गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक का लिखित रिकॉर्ड मिला। दो तलवार भी जब्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 26 May 2022, 1:58 PM IST

सांची के जैन श्री होटल में चल रहा था आइपीएल पर बड़ा सट्टा

सांची के जैन श्री होटल में चल रहा था आइपीएल पर बड़ा सट्टा

रायसेन. विश्व पर्यटन स्थल सांची में सट्टा, जुआ जैसे अवैध कारोबार किस तरह पनपे हैं, इसका एक और प्रमाण बुधवार-गुरुवार की रात सामने आया। जब पुलिस ने नगर के जैन श्री होटल पर छापामार कार्रवाई कर तीन सटोरियों को आपीएल पर सट्टा लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सटोरियों से 30 लाख 80 हजार का सट्टे का लिखित रिकॉर्ड जब्त किया, साथ ही उनके पास से दो तलवारें भी बरामद कीं। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही रायसेन और सलामतपुर पुलिस ने सांची में विदिशा रोड पर एक मकान में छापामार कार्रवाई कर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। सांची में इस तरह के अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहे हैं। चार दिन पहले की कार्रवाई से सांची थाने की पुलिस को दूर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान ही थाना प्रभारी एमएल भाटी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
चर्चाओं में जैन श्री होटल
विदिशा रोड स्थित जैन श्री होटल एक बार फिर चर्चाओं में आया है। इससे लगभग तीन माह पहले इसी होटल में एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी। युवक के साथ सागर निवासी एक महिला होटल में रुकी थी। केवल सही नहीं सांची के अन्य होटल भी अनैतिक कार्यों का अड्डा बने हुए हैं।
बुधवार रात सांची थाना प्रभारी अमर सिंह निगम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जैनश्री होटल के कमरा नंबर 103 में दबिश दी गई। टीम ने मौके से आइपीएल मैच में टीवी एवं मोबाइल फोन पर जीत हार का दांव लगाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। जिनसे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लिखने वाले तीन रजिस्टर जब्त किए। जिसमें अलग-अलग टीमो के नाम पर हारजीत का दाव लगाकर रुपए पैसों को अंकों मेें लिख रहे थे। उसका हिसाब लगभग 30 लाख 82 हजार रुपए का पाया गया। साथ ही रजिस्टर पर सभी आरोपियों के हस्ताक्षर भी हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो तलवारें भी जब्त की गईं। थाना सांची में 4 क सट्टा एक्ट एवं 25 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सट्टा लिखते हुए 24 वर्षीय निखिल उर्फ कपिल जैन पिता निर्मल जैन निवासी सांची, 21 वर्षीय अखिल उर्फ अक्कू जैन पिता निर्मल जैन निवासी सांची तथा 27 वर्षीय अंशुल जैन पिता सुबोध जैन निवासी इंडस टाउन 11 मील भोपाल को गिरफ्तार किया है। उक्त पूरी कार्रवाई एसपी विकाश शाहवाल के निर्देश तथा एएसपी अमृत मीणा और एसडीओपी अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में की गई।
---------