5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाडिय़ों में लावारिश पड़ा मिला सात दिन का बच्चा

प्रारम्भिक देखभाल के बाद भेजा चाइल्ड केअर सेंटर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 3 Oct 2021, 9:26 PM IST

झाडिय़ों में लावारिश पड़ा मिला सात दिन का बच्चा

झाडिय़ों में लावारिश पड़ा मिला सात दिन का बच्चा

उदयपुरा. रविबार की सुबह लगभग 8 बजे थाना क्षेत्र से लगभग 10 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 स्तिथ नूरनगर एंवं छातेर जोड़ के बीच हाईवे किनारे झाडिय़ों में कपड़े में लिपटा एक सात दिन का बालक मिला। उसे सड़क कंपनी के एक कर्मचारी ने देखा और आसपास बच्चे के परिजन की तलाश की और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण उसने थाना उदयपुरा सूचना दी। जिसके बाद 100 डायल की मदद से नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेंद्र धाकड़ और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार मालानी ने बच्चे की जांच की, जो पूरी तरह स्वस्थ था। बच्चे को कपड़े पहनाकर दूध पिलाया गया। महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक मेधा त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं बुलाया गया, उनके साथ स्वास्थ विभाग से एएनएम को शामिल कर एक टीम बनाई और बच्चे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया जाएगा।
इनका कहना है
फिलहाल हमने अज्ञात माता पिता के विरुद्ध धारा 317 के तहत मामला कायम कर जांच में लिया है। बच्चे के परिजन की तलाश कर रहे हैं।
प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी उदयपुरा।
-------------------