12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल सवार को बचाने में डंपर की चपेट में आए दो बाइक सवार

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल....

2 min read
Google source verification
news

साइकिल सवार को बचाने में डंपर की चपेट में आए दो बाइक सवार

रायसेन/बम्हौरी। जिले के थाना बम्हौरी के तहत रविवार को दोपहर लगभग पौने बारह बजे एक गिट्टी से भरे डंपर चालक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार पुलिस बल लेकर पहुंचे।


इसके बाद गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। मृतक युवक के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बम्हौरी की तरफ आ रहे थे और डंपर बम्हौरी से बटेरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक साइकिल सवार भी आ गया।

जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब पौने 12 बजे कस्बा बम्हौरी के एक गिट्टी के्रशर से गिट्टी भरकर जा रहे डंपर क्रमांक एमपी 04-एचई-4098 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर दो बाइक सवार चेचेरे भाईयों को रौंद दिया। डंंपर चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा घटित हो गया। डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो सगे चचेरे भाई रमेश गोस्वमी उम्र 32, राजा गोस्वमी 32 वर्ष की दुखद मौत हो गई है।

मृतक चचेरे भाई पड़रियाकलां गांव के रहने वाले थे। वहीं एक युवक रामप्रसाद लोधी उम्र 28गंभीर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के मेल वार्ड रायसेन में दाखिल कराया गया है।

थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शवों का पोस्ट मार्टम कराने के लिए बम्हौरी के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।


बाद में दोपहर बाद उनके शव पैतृक गांव पहुंचे तो पड़रिया कलां गांव में मातम छा गया। मृतकों का पड़रिया कलां के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बम्हौरी पुलिस द्वारा डंपर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337 और 304 अ के तहत प्रकरण दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया गया है।