25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Raisen / विधायक निधि खर्च करने में तीनों मंत्री पीछे, दो माह में पूरा हो रहा कार्यकाल

विधायक निधि खर्च करने में तीनों मंत्री पीछे, दो माह में पूरा हो रहा कार्यकाल

रायसेन. क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों के लिए विधायकों को एक करोड़ 85 लाख रुपए की निधि और 15 लाख रुपए स्वेछानुदान राशि मिलती है। इस बार भी इसी तरह की स्थिति बन रही है। जबकि दो माह बाद ही विधायकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

chandan singh rajput

•

Updated: 17 Aug 2018, 9:52 AM IST

50 lakhs robbery case threatening businessman in bhilwara

50 lakhs robbery case threatening businessman in bhilwara

रायसेन. संपूर्ण जिले में विकास किस तरह किया गया है। ये इस बार के मानसून में नजर आ चुका है। बिजली, पानी रोड जैसी समस्याओं को लेकर इस बार आमजन ने काफी तकलीफें उठाई हैं। जबकि अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों के लिए विधायकों को एक करोड़ 85 लाख रुपए की निधि और 15 लाख रुपए स्वेछानुदान राशि मिलती है। हर वर्ष जिले के चारों विधायक जनवरी से मार्च माह के बीच ही अपनी निधि की ज्यादातर राशि को अनुशंसित करते हैं। इस बार भी इसी तरह की स्थिति बन रही है। जबकि दो माह बाद ही विधायकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में भी क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली राशि को खर्च करने में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुस्ती बरती जा रही है। जबकि वर्तमान वित्तीय सत्र के साढ़े चार माह बीत चुके और लगभग दो माह से भी कम समय उनके कार्यकाल का बाकी है। लेकिन माननीयों से अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्य ही तय नहीं हो सके हैं। जिले की सांची विधानसभा से विधायक डॉ. गौरीशंकर शेजवार वनमंत्री हैं। वहीं भोजपुर से सुरेन्द्र पटवा और सिलवानी से रामपाल सिंह भी मंत्री हैं।

वहीं उदयपुरा से रामकिशन पटेल विधायक हैं। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सांची, भोजपुर, सिलवानी विधानसभा के विधायकों ने अपनी निधि की अब तक 50 प्रतिशत से कम राशि ही खर्च करने की अनुशंसा की है। जबकि उदयुपरा क्षेत्र के विधायक रामकिशन पटेल विधायक निधि की अनुशंसा करने में तीनों मंत्रियों से आगे हैं। उन्होंने 80 निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ 85 लाख में से एक करोड़ 68 लाख 95 हजार रुपए की अनुशंसा की है।

सांची विधानसभा
जानकारी के अनुसार सांची विस में क्षेत्रीय विधायक की अनुशंसा पर निर्माण और विकास के मात्र 28 कार्यों पर अब तक 67 लाख 76 हजार 351 रुपए की राशि स्वीकृत किए गए हैं। विधायक निधि में से अभी एक करोड़ 17 लाख 23 हजार 649 रुपए खर्च करना बाकी है।

गांवों में है समस्याएं
क्षेत्र के विधायकों को विकास और निर्माण कार्यों के लिए मिलने वाली राशि वर्ष के अंत तक अनुशंसित नहीं हो पाती है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने में भी समय लगता है। वहीं ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होते हैं। वर्तमान में बारिश का दौर चल रहा है। दूरस्थ अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सीसी रोड और आरसीसी नालियों का निर्माण नहीं हो पाया।
शहर मेें भी हालात ठीक नहीं
चुनाव के समय जनता से विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि पांच साल में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाते। जिला मुख्यालय के कुछ वार्डों में आज भी पक्की सड़क की सुविधा से रहवासी वंचित हैं। शहर के वार्ड ११ और १२ में इन दिनों कई सड़कों पर कीचड़ फैली हुई है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है।

भोजपुर विधानसभा
यहां पर ३५ निर्माण और विकास कार्यों के लिए क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा ३९ लाख ६९ हजार रुपए ही स्वीकृत किए गए हैं। जबकि एक करोड़ ४५ लाख ३१ हजार रुपए की स्वीकृति देना बाकी है। भोजपुर विधायक एवं मंत्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा इस वर्ष की निधि में सबसे कम राशि स्वीकृत की गई है।
सिलवानी विधानसभा
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलवानी विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपनी निधि की ६३ लाख ३५ हजार रुपए राशि स्वीकृत की है। बाकी एक करोड़ २१ लाख ६५ हजार रुपए की राशि अभी स्वीकृत की जाना है। विधायक निधि की अधिकतर राशि ग्रामीण क्षेत्रों मे चबूतरा निर्माण पर खर्च की गई है।

& क्षेत्र में विधायक निधि से कराने वाले निर्माण कार्यों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही निधि का आवंटन भी किया जाएगा। क्षेत्र में निरंतर निर्माण और विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा जनता की मांग और कार्यकत्र्ताओं के सुझाव पर भी राशि खर्च की जाती है। कार्यकाल पूरा होने से पहले आवश्यक कार्यों के लिए राशि दे दी जाएगी।
रामपाल सिंह राजपूत, विधायक सिलवानी एवं लोक निर्माण मंत्री मप्र।