10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, जानिए क्या है मामला…

ग्राम जमुनिया कलां में हुई घटना में 20 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Nov 2017, 11:27 AM IST

Two parties fight, 20 injured,  Conflict, controversy, raisen news, raisen patrika news, mp patrika news, crime, mp crime, patrika crime news, mp crime news, raisen local news in hindi, raisen news,

रायसेन। समीपस्थ ग्राम जमुनिया कलां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर हमला किया। हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार गैरतगंज तहसील के ग्राम जमुनिया कलां में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया और लगभग 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

जिनमें से गम्भीर रूप से 16 लोगों को जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया।

कुर्मी समाज एवम धाकड़ समाज के इन लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जो कि इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को जान से मारने तक पर उतारु हो गए। जिस के चलते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार को दोपहर के समय एक दूसरे पर लाठिया बरसा दी और दोनों पक्षों के 20 लोग गम्भीर घायल हो गए। जिनमे कमलेश कुर्मी 40 वर्ष, लक्ष्मण कुर्मी 40, ओमप्रकाश कुर्मी 43, नरेंद्र 32, बहादुर 38, भीकम कुर्मी 48, आनंद 38, अरविंद 30, धन सिह 50, मदन गोपाल 30, भगवती 42, लक्ष्मीबाई 35, काशीराम 32, दौलत सिह धाकड़ 60, जयंत 25, लक्ष्मण धाकड़ 22, भीकम 20, सोजन सिह 28, राजकुमारी 40, हरिनारायण 28 बुरी तरह से घायल हो गए।

जानलेवा हमला पुलिस नहीं लिख रही शिकायत

इधर, राजगढ़ के खुजनेर थाने के गांव रामपुरिया निवासी रामसिंह बलाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद घायल ने खुजनेर थाने में शिकायत की लेकिन वहां की पुलिस न तो बताए अनुसार एफआईआर लिखी न उसकी कापी दी। ऐसे मे अब तक हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर बुधवार को रामसिंह ने एसपी को आवेदन दे हमलावारों से अपनी जान का खतरा बताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। रामसिंह के अनुसार 31 अक्टूबर को वह अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसी के कुछ परिजन वहां पहुंचे और उसके कुंए को अपना बताते हुए वहां सिंचाई नहीं करने की बात कर हमला कर दिया। इसके बाद से लगातार हमलावर इंदरसिंह, रूरूपसिंह, अनोखबाई, सुमित्रबाई,सूरज आदि द्वारा उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।