9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैश कहां से मिले…. हर जगह तो लिखा है एटीएम खराब है

रूपयों के लिए तरस रहे ग्राहक, शहरभर भटकते फिर रहे बैंक ग्राहक

2 min read
Google source verification
cash problem, cashless india, raisen news, raisen patrika, patrika bhopal, atm, bank, digital india,

रायसेन। आखिर कैश कहां से मिले, जहां भी जाओ वहां बोर्ड लटका हैै। एटीएम खराब है। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से शहरवासी नगर के एटीएम सेवा से परेशान हैं। रूपए कहां से लाएं, बिना रकम के काम कैस चलेगा? य़ह तकलीफ उन उपभोक्ताओं की है जो चंद रूपयों की खातिर शहर भर के एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन एटीएम खराब होने के कारण उन्हें एक फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों तीन दिनों तक लगातार बैंकों के बंद रहने की वजह से शहर के कई एटीएम कैश की कमी के कारण बंद हो गए थे।

एटीएम मशीन खराब होने की वजह से सांची रोड पर आशा मेडिकल स्टोर के करीब एसबीआई के एटीएम की एक मशीन बिगडऩे, जब चाहे आईसीआईसी का एटीएम, एसबीआई सागर रोड एटीएम, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और एक्सिसिस बैंक सहित यूनियन बैंक का एटीएम, पोस्ट ऑफिस का एटीएम आदि इलाकों के एटीएम कैश की किल्लत के कारण बंद रहे। हर एटीएम पर मशीन खराब होने तथा कैश की कमी के बोर्ड टांगकर कर्मचारी,सुरक्षा गार्ड गायब रहे।

हरेक एटीएम केंद्र में से एक से दो मशीनों कैश के संकट की समस्या से जूझ रही हैं। कच्ची पुलिया सांची रोड के समीप एटीएम, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एटीएम। यहां एटीएम में कैश की भारी किल्लत बनीं हुई है। मजबूरी में उपभोक्तमाओं के बिन कैयश लिए लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शादी विवाह के सीजन में कैा की किल्लत ने लोगों को परेशान कर रखा है। कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी मोनू यादव, रमेश सिंह राघव, रमेश मालवीय, गोपालपुर निवासी मनोज कुशवाह, सुरेश कुशवाहा आदि ने बताया कि सांची रोड के ज्यादातर एटीएम पिछले ८-१० दिनों से कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं।

इस एटीएम में कैश के संकट की समस्या बैंक मैनेजरों को भी अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है।आखिर एटीएम में कैश की किल्लत की समस्या कब तक सुलझेगी? यह यक्ष प्रश्न उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अर्जुन नगर निवासी अधिवक् ता प्रमोद साहू, अरविंद सरियाम ने बताया कि सेंट्रल बैंक के एटीएम पर कैश की किल्लत बनींहै। नए बस स्टैंडके सयमीप रहवासी हबीब खान ने बताया कि यूनियन बैंक के एटीएम पर भी नो कैश.. का बोर्ड लटका है।

व्यापारिक क्षेत्र होने की बावजूद ७ दिनों से बाहर से आने वाले लोगों को सामान की खरीदी करने में परेशानी आ रही है। इस संबंध में लीड बैंक संस्था अधिकारी एके सिन्हा का कहना है कि जल्द ही एटीएम में कैश की किल्लत दूर करने के प्रयास लगातार किया जा रहेहैं। ताकि कैश की किल्लत दूर की जा सके। हल कराने दूर किए जा रहे