2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग से स्वस्थ्यता और कल्याण की प्राप्ति होती है : गौर

शासकीय उत्कृष्ट स्कूल परिसरम में प्रतिदिन सुबह योग का अभ्यास कराया जा रहा।

2 min read
Google source verification
yog

योग से स्वस्थ्यता और कल्याण की प्राप्ति होती है : गौर

रायसेन. योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग का अभ्यास शरीर, मन-विचार, कर्म आत्मसंयम और पूर्णता की एकात्मकता, मानव एवं प्रकृति के बीच सामन्जस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।

यह विचार योग का प्रशिक्षण दे रहे शिक्षक गोविंद गौर द्वारा व्यक्त किए गए। वे प्रतिदिन शासकीय उत्कृष्ट स्कूल परिसर में लोगों को योग का अभ्यास करा रहे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मनोहर सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर जागरूकता उत्पन्न करता है। प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।

प्रशिक्षक गोविंद गौर ने बताया कि विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजन को लेकर प्रतिदिन सुबह पौने छह बजे से सात बजे तक योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें लगभग ५० लोग भाग ले रहे हैं। वहीं खेल स्टेडियम परिसर में भी पतंजलि समिति की वसुंधरा शर्मा द्वारा महिलाओं को योग अभ्यास कराया जा रहा है।

करंट से किसान की मौत
इधर, थाना सुल्तानपुर के तहत गोरखपुर में एक पचास वर्षीय किसान की डीपी में फैलने करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि गोरखपुर निवासी ५० वर्षीय किसान फूल सिंह पुत्र मुन्नूलाल अपने घर जा रहा था। तभी गांव के रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर में फैले बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे किसान फूल सिंह की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। मालूम हो कि दो दिन पहले ही एक पशु मालिक के दो बैल करंट लगने से मर गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि गोरखपुर गांव में बिजली कंपनी के लाइनमैन कर्मचारी कभी नहींआते। गांव मेंं बिजली तार हवा में झूल रहे हैं।डीपियों के तार बाहर झंाकने लगे हैं। इसीलिए हादसे बढऩे लगे हैं। जिले के थाना देवनगर के अंतर्गत ग्यारसाबाद में भी मंगलवार की शाम करीब सवा ४ बजे ५५ वर्षीय कालूराम शर्मा पुत्र मुंशी लाल शर्मा और उनका पुत्र नीरज शर्मा पुत्र कालूराम अपने मकान के समीप खेत पर धान के गढ़े में पानी भर रहे थे।