16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में नाचते-नाचते गश खाकर गिरा 26 साल का युवक, देखते ही देखते तोड़ दिया दम!

ब्यावरा के युवक की देवास में मौत-शादी समारोह के दौरान बरात के प्रोसेशन में कर रहा था डांस-  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Rajesh Kumar Vishwakarma

•

Updated: 12 Jun 2023, 8:09 PM IST

शादी में नाचते-नाचते गश खाकर गिरा 26 साल का युवक, देखते ही देखते तोड़ दिया दम!

शादी में नाचते-नाचते गश खाकर गिरा 26 साल का युवक, देखते ही देखते तोड़ दिया दम!

राजेश विश्वकर्मा
ब्यावरा.अनियंत्रित खान-पान को कारण माना जाए या एक्सरसाइज, योगा इत्यादि से बढ़ती दूरियां लेकिन आज के दौर में हृदय गति रुक जाना आम हो गया है। बच्चों से लेकर बूढ़े और युवा तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। मिलावटी खान-पान और उन पर नियंत्रण नहीं रख पाना भी एक कारण है, साथ ही अवसाद और तनाव भी इसके प्रमुख कारणों में से एक है।
शादी में नाचते-नाचते एक 26 वर्षीय युवक को घबराहट हुई। वह दोस्तों के साथ बगल में बैठ गया। बैठे-बैठे ही पीछे गिर गया। जिसे देख दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। महज 30 मिनट के अंतराल में वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यावरा के उक्त 26 वर्षीय युवक की मौत देवास में शादी समारोह के दौरान हुई है। जिससे परिवार गमगीन हैं। हर कोई इस युवा की मृत्यु से विचलित है। जानकारी के अनुसार महेंद्रपाल सिंह पिता प्रेमसिंह उमठ (२६) निवासी विश्वनाथ कॉलोनी, ब्यावरा की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे परिजन के साथ देवास शादी में गए थे। बरात के जुलूस में नाचने के दौरान अचानक उन्हें घबराहट हुई। इसके बाद वह बगल में बैठ गए। देखते ही देखते थोड़ी ही देर में वे गश खाकर गिर पड़े। जिन्हें परिजन, ईष्ट मित्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना से परिजन शोक में आ गए, रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि महेंद्र घर में अकेले कमाने वाले थे। घर के लोग इस हादसे को सह नहीं पा रहे हैं, गमगीन माहौल में परिजन और ईष्ट मित्र है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुक जाना ही माना जा रहा है।

मृतक महेंद्रपाल सिंह IMAGE CREDIT: patrika.com