
दुर्घटना में घायल दूसरी महिला की भी मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
लखनवास। बीते गुरूवार लनवास के करीब सडक़ किनारे खड़ी होकर बातचीत में मश्गूल तीन महिलाओं को वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद महिलाओं को रोंदने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इधर घटना में घायल दोनों महिलाओं को गंभीर अवस्था में भोपाल उपचार चल रहा था। मंगलवार को उनसे एक कृष्णा बाई ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद शोकग्रस्त परिजनों को सब्र टूट गया और मंगलवार शाम दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक महिला का शव रखकर पुलिस चौके के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था दुर्घटना करने वाला वाहन पास के गांव सुन्दरपुरा का है जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। खबर लिखे जाने तक जाम चल रहा था। घटना को लेकर मलावर थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें कोई सूचना नहीं नहीं दी, जबकि परिजन इस संबंध में लिखित आवेदन देने की बात कर रहे हैं।
क्या थी घटना
घटना बीते गुरूवार रात करीब आठ बजे लखनवास से नरसिंहगढ़ जाने वाली सडक़ पर शिवहरे वेयर हाऊस के नजदीक की है। जब लोदीपुरा निवासी सुरेश राव अपनी पत्न कृष्णा बाई और भतीजी सपना को लेकर नरसिंहगढ़ से गांव की ओर आ रहे थे। इसी बीच वे उनके रिश्तेदार अपनी पुत्री शिवानी के साथ रास्तें में मिल गए। ऐसे में दोनो अपनी बाइक सडक किनारे रोकी ओर आपस में बातचीत करने लगे। इसी बीच नरसिंहगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बुलेरो वाहन ने बातचीत में लगी तीन महिलाअेां को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्धटना में सपना बाई, और कृष्णा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि शिवानी ने दम तोड़ दिया था। कृष्णा बाई और सपना का उपचार भोपाल में चल रहा था, जहां मंगलवार दोपहर कृष्णा बाई की भ्भी मौत हो गई। वहीं अन्य महिला सपना भाई का भी फिलहाल गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।
वर्जन
हमने परिजनों को २४ घंटे का आश्वसन दिया है, पूर्व में नरसिंहगढ़ थाने में डायरी के आधार पर बयान दर्ज किए थे। जल्द ही आरोपी और वाहन पकड़ लिया जाएगा।
- जितेन्द्र चौहान थाना प्रभारी मलावर
Updated on:
17 May 2022 09:28 pm
Published on:
17 May 2022 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
