ब्यावरा.17 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ब्यावरा आएंगे। ब्यावरा के मुख्य ओल्ड एबी रोड पर वे रोड शो करेंगे, साथ ही पील चौराहा पर सभा को संबोधित भी करेंगे। सीएम के आने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित की है। सिविल अस्पताल परिसर में हेलीपैड बनाया जाएगा।
दरअसल, विस चुनाव को लेकर और अपनी योजनाओं के बेहतर क्रियांवयन के साथ ही अन्य राजनीतिक मेल-मिलाप को लेकर मुख्यमंत्री का यह दौरा बताया जा रहा है। हालांकि सीएम कार्यालय से अभी तक अधिकृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित और प्रशासनि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने हेलीपैड स्थल के बाद रोड- शो वाले मार्ग और संभावित सभा स्थल पीपल चौराहा के नपा कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। हालांकि कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि लगभग तय है कि सीएम सर आएंगे लेकिन फिलहाल अधिकृत कार्यक्रम की डिटेल नहीं आई है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।