28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh News: चार लापरवाह अफसरों पर सख्त एक्शन, संभागायुक्त ने भेजा नोटिस

Show Cause Notice: राजगढ़ में शासकीय कामकाज में लापरवाही पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। संभागायुक्त ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
2 min read
Google source verification
divisional commissioner action show cause notice four officers

Divisional Commissioner Action: राजगढ़ के चार अफसरों को शो कॉज नोटिस (फोटो सोर्स- Patrika)

Divisional Commissioner Action: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में काम में लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की गई है। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना राजगढ़ जिले के चार अधिकारियों को भारी पड़ गया। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिले के चार अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों से लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों के कार्यों में लापरवाही बरते जाने की जानकारी कलेक्टर की ओर से संभागायुक्त को दी गई थी। इसके बाद संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

सीएम हेल्पलाइन में प्रगति नहीं

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डीआर अहिरवार को सीएम हेल्पलाइन में वांछित प्रगति नहीं होने पर नोटिस दिया गया है। अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि शिकायतों का समय पर निराकरण कर लंबित मामलों में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठकों से अनुपस्थित रहने पर सवाल

जिला कोषालय अधिकारी प्रहलाद डोडरिया को शासकीय बैठकों में अनुपस्थित रहने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। महत्वपूर्ण बैठकों में अधिकारियों की मौजूदगी और विभागीय कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रशासन लगातार गंभीरता बरत रहा है।

खाद्य सुरक्षा कानून के क्रियान्वयन में कमी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खत्री को जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने पर नोटिस दिया गया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट पर कार्रवाई को लेकर विभाग की जिम्मेदारी तय है।

आंगनवाड़ी संचालन में भी लापरवाही

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुठालिया परियोजना के परियोजना अधिकारी को आंगनवाड़ी केन्द्रों का समुचित संचालन नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रशासन ने आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन, व्यवस्थाओं और बच्चों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया है। संभागायुक्त द्वारा जारी नोटिस के बाद अब संबंधित अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। उनके स्पष्टीकरण के बाद ही यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अधिकारियों को शासकीय कार्यों में लापरवाही से बचने और जिम्मेदारियों का समय पर पालन करने के निर्देश दिए हैं।