7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार संहिता में सक्रिय हुई नई गैंग, ज्वेलरी शॉप से चुराया 5 लाख का सोना

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर बाइक से आए बदमाशों ने दो ज्वेलरी शॉप में की वारदात...

2 min read
Google source verification
rajgarh.jpg

लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के बीच राजगढ़ जिले के ब्यावरा में बदमाशों की एक नई गैंग सक्रिय हुई है। इस गैंग के दो सदस्यों ने दो ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है और करीब 5 लाख रूपए का सोना चुराकर फरार हो गए। ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी बाहरी हैं और पूरी रैकी के बाद उन्होंने भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए वारदातों को अंजाम दिया है।


घटना ब्यावरा के शिवाजी मार्ग स्थित रूद्राक्ष ज्वेलर्स की है जहां ग्राहक बनकर आए दो युवक दुकानदार को उलझाते रहे और इसी बीच मौका पाकर वे करीब 70 से 80 ग्राम की सोने की बालियों का एक बॉक्स चुरा ले गए। जब दुकानदार ने हिसाब मिलाया तो सोने का बॉक्स कम था। दुकानदार ने सीसीटीवी देखा तो दो युवक बाइक से आते नजर आए जो ग्राहकों की भीड़ के बीच में आए और बातों में उलझाकर मौका पाते ही सोने की बाली का बॉक्स उठाकर चल दिए। चोरी गई सोने के बॉक्स की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।
यह भी पढ़ें- IPL Betting : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, बैग भर-भरकर मिला पैसा, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन


इन्हीं बदमाशों ने शहर की ही चूड़ी गली सराफा बाजार स्थित माधुरी ज्वेलर्स शॉप पर भी वारदात की है। यहां भी दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं और दुकान के गल्ले में छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से दोनों बदमाशों ने वारदातों को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि वो बाहरी हैं और पूरी रैकी करने के बाद भीड़ भाड़ वाली दुकानों को टारगेट बनाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पिता की ली थी सुपारी और बेटे का कर दिया कत्ल, ये है पूरा मामला