script

राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता का नया वीडियो आया सामने, देखें क्या था पूरा सच with video…

locationराजगढ़Published: Jan 21, 2020 09:28:23 am

राजगढ़ कांड : प्रिया वर्मा के साथ हुई थी अभद्रता…

राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता का नया वीडियो आया सामने, देखें क्या था पूरा सच with video...

राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता का नया वीडियो आया सामने, देखें क्या था पूरा सच with video…

राजगढ़@भानु प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट…
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भाजपा के सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान हुए बवाल का एक नया वीडियो समाने आया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ हुई अभद्रता साफ तौर से देखी जा सकती है।
ऐसे समझें पूरा मामला…
दरअसल सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर राजगढ़ में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। क्योंकि प्रशासन ने इन लोगों को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी। रैली निकाल रहे बीजेपी नेताओं से जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता भिड़ गईं। वहीं, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी जब बीजेपी नेताओं की पिटाई करने लगी तो उनके साथ लोगों ने बदसलूकी की। इस दौरान उनके बाल भी खींचे।
दरअसल, बीजेपी ने पूरे मध्यप्रदेश में सीएए के समर्थन में रैली निकाल रही थी, जबकि राजगढ़ में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर बीजेपी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी।
पिटाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता…
कलेक्टर के साथ डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी बीजेपी नेताओं को रैली के दौरान पकड़-पकड़कर पीट रही थीं। इस दौरान वह भीड़ में फंस गई तो किसी नेता या कार्यकर्ता ने उनकी चोटी पकड़कर खींच दी। उसके बाद प्रिया वर्मा और आगबबूला हो गईं। उन्होंने ने फिर से बीजेपी कार्यकर्ताओं को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
थप्पड़ कांड पर राजनीति शुरु…
राजगढ़ जिले में बिना अनुमति सीएए के समर्थन में रैली निकालने से रोकने पर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने 650 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्‍लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया।
मामले में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। इधर, राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के थप्पड़ मारे जाने पर सियासी बवाल मच गया है। इस मामल में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
कलेक्टर राजगढ़ के खिलाफ प्रदेश भाजपा के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय राजगढ़ पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराएंगे।

इसके पहले राजधानी में भाजपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पत्रकारवार्ता कर अफसरों की इस कार्रवाई का विरोध करेगा। इनमें बंशीलाल गुर्जर प्रदेश महामंत्री भाजपा, विधायक विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, पूर्व विधायक जीतू जिराती शामिल होंगे।
इस पूरे मामले पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि राजगढ़ की घटना से मैं स्तब्ध हूं। हाथों में तिरंगा झंडा लिये, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगा रहे लोगों के साथ ऐसी बर्बरता की जायेगी, इसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी।
यह मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है? मैं किसी भी कीमत पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं कर सकता। 22 जनवरी को राजगढ़ आकर वहाँ के निरपराध लोगों के साथ प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन करूंगा।
राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता का नया वीडियो आया सामने, देखें क्या था पूरा सच with video...
कांग्रेस आई समर्थन में…
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के समर्थन में आ गई हैं। उन्हें एक ट्वीट के माध्यम से प्रिया वर्मा का समर्थन किया है।
महिला अधिकारियों के पक्ष में कांग्रेस आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई। महिला जिला कलेक्टर और महिला डिप्टी कलेक्टर को पीटा गया। उनके बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों पर गर्व है।
कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धनसिंह ने कहा कि सड़क पर संघर्ष हमने व कार्यकर्ताओं ने भी किया है, लेकिन कानून का उल्लंघन और महिला अधिकारियों के बाल कभी नहीं खींचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पुलिस पर दबाव बनाकर अपने गलत काम कराने की कोशिश कर रहे हैं।
नया वीडियो: ये है इसमें…
40 सेंकड के एक्ससीलुसिव वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ब्यावरा में पूरा विवाद हुआ, इसमें bjp का एक कार्यकर्ता डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को पीछे से लात मार रहा है।
जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका, बाद जब डिप्टी कलेक्टर उन्हें खोजते हुए गई और वहां नारे बाजी हुई तो उन्होंने एक को थप्पड़ मार दिया। यहां भी किसी के द्वारा उनकी चोटी खींची गई।

भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की केस दर्ज करने की…
वहीं घटना के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दो दिन में केस दर्ज करने की मांग की। यह भी चेतावनी दी है कि एफआइआर नहीं होने पर 22 जनवरी से भाजपा नेता राजगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि केस दर्ज नहीं होने पर कोर्ट भी जांगे।
डिप्टी कलेक्टर से छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा…
रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से अभद्रता करने के मामले में उनकी शिकायत पर बोड़ा (जिला राजगढ़) निवासी भूपेंद्र ठाकुर को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठाकुर पर छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी मामले में एक अन्य अब तक अज्ञात है।

ट्रेंडिंग वीडियो