
ब्यावरा। एमबी बोर्ड के पाठ्यक्रम में इस वर्ष से अब नौ से 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न लागू हो जाएगा। पिछले साल से नौवीं और 11वीं में गणित, विज्ञान संकाय में यह लागू किया गया था, अब नौवीं वाले 10 और 11 वाले छात्र 12वीं में जाएंगे। ऐसे में पूरे हाई स्कूल और हायर सैकेंडरी में सीबीएसई पैटर्न लागू हो जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षकों का प्रशिक्षण भोपाल में होगा, जिसकी काउंसलिंग ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू हो गई है।
हालांकि शासन भले ही इसे सीबीएसई पैटर्न बोल रहा हो लेकिन पाठ्यक्रम के तहत एनसीआरटीई की पुस्तकें महज गणित, विज्ञान के लिए लागू की गई। 11-12वीं में यह विज्ञान और वाणिज्यि संकाय में ही फिलहाल लागू होगा। बाकी अन्य सभी विषय सामान्य ही रहेंगे। बाकी अन्य विषयों को भी इसके ही दायरे में लाने की योजना शासन स्तर पर की जा रही।
सीबीएसई का पैटर्न लागू करने के पीछे शासन की मंशा स्कूलों का स्तर सुधारना और शासन स्तर पर स्कूलों, छात्रों की मार्किंग करना है। फिलहाल नये सत्र में शिक्षकों को तैयार करने के लिए भोपाल में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए संबंधित शिक्षक स्वेच्छा से तय तारीख पोर्टल पर ही डाल सकते हैं।
बड़ी चुनौती : एमी बोर्ड नहीं सुधार पाए, सीबीएसई कैसे?
भले ही शिक्षकों को मास्टर्स ट्रेनर से प्रशिक्षण दिलवाकर सीबीएसई पैटर्न और एनसीआरटी की पुस्तकें लागू कर दी जाए लेकिन शिक्षा व्यवस्था के मूल ढर्रे पर काम नहीं होने से शिक्षा स्तर सुधरने की गुंजाइश कम है। पहले एमपी बोर्ड में ही न रिजल्ट सुधर पाए और न ही छात्रों का बेस क्लीयर हुआ, अब उन्हीं शिक्षकों को सीबीएसई का प्रशिक्षण देकर हाईटेक शिक्षा मुहैया करवाने की शासन की मंशा है। पहेल साल में नौंवीं-11वीं में यह लागू हुआ था, जिसे रिजल्ट औसत ही रहे। अब इस बार दोबारा के प्रशिक्षण में शिक्षा के स्तर को आंका जाएगा।
अब 12वीं तक सीबीएसई
शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश मिले हैं जिसमें नौ से 12वीं तक के शिक्षकों के प्रशिक्षण की सूचना है। अब नौं-11वीं के साथ 10-12 में भी सीबीएसई लागू रहेगा। एनसीआरटी की गणित, विज्ञान और वाणिज्यि की पुस्तकें बच्चों को मिलेंगी।
जे. पी. यादव, बीईओ, ब्यावरा
Published on:
3 May 2018, 10:27 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.