ब्यावरा. शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, व्यवस्थाओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर ओव्हरऑल रैंंङ्क्षकग नीति आयोग के माध्यम से की जाती है। नीति आयोग ने राजगढ़ जिले को अन्य जिलों के साथ ही आकांक्षी जिलों में शामिल किया है, जिसके तहत 11वीं रैंक इस बार दी है। यह किसी समय में पहली पायदान पर थी, लेकिन अब लगातार यह पिछड़ रही है। दरअसल, प्रशासनिक प्रयास कमजोर होने और योजनाओं की स्थितिरता के कारण यह आंकड़ा पिछड़ा है। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य में स्थिति खराब है, जिसमें माना जा रहा है कि अब इसे सुधारा जाएगा। हालांकि बीते साल नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों में राजगढ़ को शामिल कर जल संरक्षण में कमी बताई थी। फिर सुधार हुआ तो नीति आयोग ने ही कुछ ृतालाब अमृत सरोवर बनाने की योजना बनाई। हालांकि वर्तमान में उसकी रफ्तार भी धीमी है। इसी कारण स्थिति खराब होती रही और अब आंकड़ा पिछड़ता जा रहा है।