
राजगढ़/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दोपहर में शादी कर ससुराल आई दुल्हन रात को घर से भागने लगी। ससुराल को लोग दुल्हन की हरकत से हैरान थे। पति कुछ समझ में नहीं आया तो वह भागे-भागे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। वहां पुलिस अधिकारियों को उसने पूरी कहानी बताई तो पुलिस वाले पीड़ित लड़के के साथ उसके घर पहुंचे। जहां दुल्हन की सच्चाई जान सबके होश उड़ गए।
टीना, मोना के बाद पायल ठाकुर बन दुल्हन राजगढ़ के इस घार में आई थी। राजगढ़ के खिलचीपुर के तड़तड़ा ग्राम निवासी ने आगर की पायल ठाकुर से कोर्ट मैरिज की। यह शादी उसने दलाल मंंगूबाई नाम की महिला के जरिए की थी। शादी के लिए पीड़ित युवक ने मांगीबाई को एक लाख पांच हजार रुपये दिए थे। शादी के बाद पायल ठाकुर ससुराल पहुंची। लेकिन रात में ही वह भागने लगी।
रात को भागने लगी
दो महीने के भीतर खिलचीपुर में दूसरा यह मामला है। युवक ने ब्यावरा की मांगीबाई नाम की महिला को एक लाख पांच रुपये देकर पायल से विवाह किया था। लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद ही वह भागने लगी। इस पर पीड़ित पति को शक हुआ। वह तुरंत जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसडीओपी निशा रेड्डी और थाना प्रभारी विरेंद्र धाकड़ द्वारा की गई जांच में पता लगा कि पायल नाम की इस लड़की के पास आगर का आइडी प्रूफ है। लेकिन वह खुद को रायसेन की रहने वाली बता रही है।
पूछताछ के दौरान खुलासा
पुलिस ने जब मामले में दुल्हन के साथ सख्ती बरती तो सब कुछ खुल गया। महिला खरीद परोख्त वाले गिरोह से जुड़ी है और वह लुटेरी दुल्हन है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की और एक अन्य महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मीना और मोना बन पहले भी की है शादी
खिलचीपुरी एसडीओपी निशा रेड्डी ने कहा कि मामला जब हमारे पास पहुंचा तो इसकी गंभीरता से जांच शुरू की। इसमें पता चला कि पहले यह मीना, मोना और अन्य नामों का उपयोग करते हुए कई लोगों को शादी के जाल में फंसा चुकी है। इसके साथ एक गैंग में काम करती है।
Updated on:
13 Sept 2019 05:24 pm
Published on:
13 Sept 2019 04:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
