scriptभाजपा की विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, लोग बोले- विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन कराया | Showed black flags to BJP MLA vikas yatra in rajgarh | Patrika News
राजगढ़

भाजपा की विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, लोग बोले- विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन कराया

– भाजपा की विकास यात्रा का विरोध- गांव पहुंचे विधायक को लोगों ने दिखाए काले झंडे- बोले- विकास के नाम भजन कीर्तन हुआ- बैरंग लौटे सारंगपुर भाजपा विधायक

राजगढ़Feb 06, 2023 / 04:28 pm

Faiz

News

भाजपा की विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, लोग बोले- विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन कराया

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की और से ‘विकास यात्रा’ निकाली जा रही है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में भाजपा की विकास यात्रा का विरोध भी देखने को मिल रहा है। विरोध का ताजा मामला सीबे के राजगढ़ जिले में सामने आया। यहां यात्रा की नेतृत्व कर रहे सारंगपुर विधायक को लोगों के विरोध को देखते हुए बैंरग लौटना पड़ा। विकास यात्रा लेकर पहुंचे भाजपा विधायक से इलाके के युवाओं ने विरोध करते हुए कहा कि, आप 4 साल में पहली बार यहां आए हो। वहीं, क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन ही कराए गए हैं और अब आप यहां ये रथ लेकर पहुंचे हो।

आपको बता दें कि, राजगढ जिले की सांरगपुर विधानसभा के देवली मान गांव में भाजपा विधायक कुंवर कोठार को विकास यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा। खास बात ये है कि, विधायक को अपने ही क्षेत्र में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता के मासूम भतीजे की हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, किडनैपर्स ने मांगी थी 4 करोड़ फिरौती


विधायक को करना पड़ा विरोध का सामना

https://youtu.be/knDOJxePmTk

ज्ञात हो कि, इन दिनों प्रदेश भाजपा संगठन राज्य की सभी विधानसभाओं में विकास यात्रा निकालकर चुनावी बीछात बिछाने में जुटी हुई है। ऐसे में कई इलाकों में भाजपा की इस यात्रा को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है तो कहीं विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सारंगपुर विधानसभा इलाके में विधायक कुंवर कोठार की अगुवाई में गांव – गांव में विकास यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान उन्हें हर गांव में लोगों का भारी विरोध देखे को मिला।

 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में तालिबानी सजा : बुजुर्ग महिला को 2 घंटे रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल


विधायक का विरोध

यही नहीं, कई गांवों में भाजपा विधायक को लोगों ने खरी खोटी तक सुना दी। विधायक को घेरते हुए लोगों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि विधायक कुंवर कोठार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तक नाराज हैं। आरोप हैं कि, विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं तक के फोन नहीं उठाते। अगर उठा भी लेते तो खूब खरी – खोटी सुना देते इसलिए विकास यात्रा के दौरान विधायक का जमकर विरोध किया जा रहा है।

Hindi News/ Rajgarh / भाजपा की विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, लोग बोले- विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन कराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो