
घर के सामने खेलती मासूम पर कुत्ते का हमला (फोटो सोर्स: Gemini)
Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले के भोजपुर में सोमवार को घर के बाहर खेल रही एक 15 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया है। आवारा कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची के जबड़े और गाल पर गंभीर घाव के निशान आए है। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत ही जीरापुर के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना ने रहवासी क्षेत्रों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में रहने वाले पवन की 15 महीने की बेटी विशाखा घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से परिजन भी घबरा गए। वे बच्ची को लेकर तुरंत जीरापुर के अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घर के सामने खेल रही इतनी छोटी बच्ची पर कुत्ते के हमले ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, शहरभर में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खासखर क्षेत्र में अकसर जगह - जगह कुत्तों के झुंड लोगों पर झपटते रहते हैं। कई बार लोग घायल भी होतते हैं। वहीं, लोगों का ये भी कहना है कि, छोटे बच्चों को घर के आसपास भी सुरक्षित माहौल नहीं मिलना चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं के बाद भी अगर आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते तो खतरा आगे भी इसी तरह बना रहेगा।
Updated on:
12 Oct 2026 08:44 pm
Published on:
12 Oct 2026 08:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
