
खीर खाने से बालिकाओं सहित दो दर्जन लोगों की तबयीत बिगड़ी
राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
राजगढ़ जिले के करेड़ी के नजदीक स्थित कोलूखेड़ी गांव में गुरूवार रात दुषित खीर खाने के बाद गांव की दर्जन भर बालिकाओं सहित करीब पच्चीस लोगो की तबयीत बिगड़ गई। इनमें से करीब एक दर्जन लोगो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
हालांकि खीर के बाद ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और बेचेनी की शिकायत शुरू हुई। बताया जा रहा कि ग्रामीण युवाओं द्वारा गांव में नवदुर्गा की स्थापना की गई थी।
इसी सिलसिले में नवमी पर वहां कन्याभोज का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की कई बालिकाओं सहित समिति सदस्यों ने खीर का प्रसाद लिया। गुरूवार रात को तो सब ठीक था। लेकिन शुक्रवार दोपहर में कई लोगो की तबयीत बिगडऩे लगी। हालत बिगडते देख ग्रामीण तीन शुक्रवार को गायत्री, संदीप और भारत को अस्पताल लेकर आए।
बीमार होते रहे ग्रामीण...
ग्रामीणो के बीमार होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को संगीत, पवन, रीना, ज्योति, मनीषा, कविता, संदीप, जसरत सहित करीब 15 अन्य बालिकाअेां और कुछ ग्रामीणों को अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।
जहां जांच के बाद ड्यूटी डाक्टर आर एस परिहार ने सभी में फूड प्वाइजनिंग की बात कहीं है। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में लोगो के बीमार होने की जानकारी उन्होंने शुक्रवार को ही जिला अस्पताल में दी थी।
इसके बावजूद वहां से कोई जांच टीम नहीं भेजी गई। शनिवार मरीजो के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल से टीम को भेजने के आदेश दिए गए।
बीमार लोगों का चल रहा इलाज...
लोगों ने बताया कि सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी को दिक्क्तते हुुई है। हालाकि सभी बीमार लोग खतरे से बाहर है जल्द ही सभी लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों ने सभी को रात का बचा हुआ खाना न खाने की हिदायत दी है। ताकि दोबारा इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पडे।
Published on:
21 Oct 2018 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
