मैं सिर्फ बात करने गया था
मैंने सिर्फ सामान्य बातचीत पुलिस से की थी, उन पर दबाव नहीं बनाया। हमारा एक साथ कुछ समय के लिए वहां रुका था, मेडिकल से दवाई ली, इतने में उन पर कार्रवाई होगी। मैं मेडम से यही कह रहा था कि इतनी ज्यादा गलती उसकी नहीं है।
-विष्णु दांगी, कांग्रेस नेता और विधायक के भाई, ब्यावरा
जो गरीब के लिए नियम वही सभी के लिए
मैं एसपी सर के निर्देश पर कार्रवाई कर रही हूं, ट्रैफिक नियम तोडऩे वाला हर शख्स मेरे लिए एक समान है। हर दिन की कार्रवाई में तरह-तरह के लोग, नेता सब हमें मिल रहे हैं। मैं उन्हें यही समझाइश देती हूूं कि मेरे घर का काम नहीं कर रही मैं, शहर आपका ही है।
-इति शर्मा, प्रभारी, ट्रैफिक थाना, ब्यावरा