10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलों से पानी गायब, राजगढ़ नगर पालिका के बाहर तख्तियां लेकर बैठे पार्षद

Water Crisis : शहर के वार्ड नंबर- 6 में बीते 4 दिन से नलों में पानी नहीं आया। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Water Crisis

नगर पालिका कार्यालय के बाहर बैठे पार्षद (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ शहर में पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ शहर की आमजन के साथ - साथ विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार रात को पार्षदों के साथ साथ राजगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने नगर पालिका कार्यालय के गेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। हाथों में तख्तियां लेकर बैठे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। बता दें कि, ये मामला शहर के वार्ड नंबर-6 का है, जहां बीते 4 दिन से नलों में पानी नहीं आने के कारण रहवासी खासा परेशान हैं।

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि, कि वार्ड में पिछले 4 दिनों से पेयजल की आपूर्ति बंद पड़ी है। इस संबंध में उनके साथ साथ वार्ड के लोगों द्वारा कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। आमजन को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों की ओर से राहत नहीं मिलने पर उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

नगर पालिका के गेट पर बैठकर किया विरोध

पेयजल समस्या को लेकर किए गए प्रदर्शन में पार्षद और कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह भाटी, वार्ड-14 के पार्षद मोहित तंवर और वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद कमाल खान शामिल रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और बापूसिंह तंवर ने भी धरने में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।

व्यवस्था पर गंभीर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेयजल संकट का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को लगातार परेशान होना पड़े, ये नगर पालिका की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

नियमित जलापूर्ति शुरू की जाए

धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों की नगर पालिका से मांग है कि, वार्ड में पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाए और शहर में जल वितरण व्यवस्था को नियमित किया जाए। उनका कहना है कि, शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होना आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।