1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नपा के पार्क से गायब होने लगी साम्रगी, जो बची वह भी टूटी, न गार्ड न सफाईकर्मी

- नपा प्रबंधन की अनदेखी, रहवासियों में आक्रोश- जनता के हिस्से में नहीं आ पाई सुविधाएं, रहवासी बोले- नपा नहीं दे रही ध्यान, लोगों के काम नहीं आया शासन का पैसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 19 Feb 2020, 6:34 AM IST

नपा के पार्क से गायब होने लगी साम्रगी, जो बची वह भी टूटी, न गार्ड न सफाईकर्मी

नपा के पार्क से गायब होने लगी साम्रगी, जो बची वह भी टूटी, न गार्ड न सफाईकर्मी

ब्यावरा. चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल मुख्य बिंदू के आधार पर विकसित किए गए शहर के पार्क इन दिनों धूल खा रहे हैं। जनता के हिस्से के रुपए पानी में चले गए और जिम्मेदारों ने इनकी ओर ध्यान नहीं ही नहीं दिया।
अपना नगर क्षेत्र में हाल ही में तीन-चार माह पहले विकसित किए गए पार्क के सामान ही चोरी होने लगे हैं।

लाइटें खराब हो गईं और जो सामग्री बच्चों के खेलने के लिए वहां लगाई गई थी वह भी टूट गई। देख-रेख और सफाई के अभाव में पूरे पार्क की स्थिति दयनीय हो गई है। इसे लेकर रहवासियों में खासी नाराजगी है। न सुबह कचरा वाहन वहां पहुंचता और नही सफाईकर्मी सफाई करने।

ऐसे में वहां कचरे का ढेर हो रहा है। लोगों के घूमने वाले स्थान पर नपा ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। इसीलिए लोगों को पार्क के नाम पर कोई सुविधा नहीं मिल पाई। वहीं, इसके बगल में ही दो से तीन माह पहले बनाए गए रोड की हालत भी दयनीय है।

डालने के 15 दिन बाद ही उखड़ गए डामर वाले रोड की मरम्मत का दावा ठेकेदार ने किया था लेकिन आज दिनांक तक उसे ठीक नहीं किया गया। इससे भी रहवासी खासे परेशान हैं। कॉलोनी के रहवासी संजय तिवारी, अनिल विजयर्गीय, राकेश रेकवार, भगवान गुप्ता, श्रीनाथ पालीवाल, बद्रीलाल नागर सहित अन्य ने बताया कि कहने को यह कॉलोनी पॉश है लेकिन यहां सुविधाएं नाम मात्र की भी नहीं है। रवासियों ने पार्क की मरम्मत और रोड ठीक करने की मांग प्रशासन से की है।

सिर्फ सीएमओ के घर के सामने वाले पार्क की होती है सफाई
कहने को नपा के रिकॉर्ड में तीन पार्क डवलप हैं। इनमें से एक अपना नगर, दूसरा बस स्टैंड का शहीद भरथरे पार्क है, जिसमें नगर पालिका के कबाड़े का सामान पड़ा हुआ है।

दिखाने के नाम पर शहीद कॉलोनी का पार्क विकसित किया गया है जिसकी मरम्मद रोजाना होती है। बगल में ही सीएमओ रहते हैं, ऐसे में यहां न सिर्फ सफाई होती है बल्कि सफाईकर्मी की परमानेंट ड्यूटी भी है। बाकी अन्य पार्क में कोई झाकंता तक नहीं है।

सामान ही टूट गए, बिखरे पड़े हैं
पूरे पार्क की स्थिति दयनीय है। वहां लगाई गई सामग्री टूट गई, लाइटें भी बंद हो गई। हमने कई बार नपा को कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। सफाई तक ढंग से नहीं हो पाती।
- विष्णु पार्षद, पार्षद, वार्ड-6 (अपना नगर क्षेत्र), ब्यावरा


करवाएंगे पार्क की मरम्मद
हमारे दोनों पार्क को हम मैनेज कर रहे हैं। यदि सफाई को लेकर कोई दिक्कत है तो हम सफाई करवाएंगे। गार्ड भी तैनात कर देंगे। जहां तक शहीद भरथरे पार्क की बात है तो उसे डवलप करने का प्लॉन भी जल्द ही तैयार करेंगे।
- इकरार अहमद, सीएमओ, नपा, ब्यावरा