राजनांदगांव / खैरागढ़. स्काई योजना के तहत नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे संचार क्रांति योजना के तहत दो दिन में शहर के चार वार्डो के 371 हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया गया है। शहर में मोबाइल वितरण कार्य रविवार से प्रांरभ हुआ। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा, उपाध्यक्ष रामाधार रजक, कमलेश कोठले, पार्षदगण शिव रजक, शेषनारायण यादव, विनय देवंागन की उपस्थिति में मोबाइल का वितरण शुरू हुआ।