कार्यक्रम को देखते हुए गांव के गौठान में भंडारे का आयोजन किया गया था, लेकिन आयोजन कर्ता यहां साफ-सफाई कराना भूल गए। इसके फलस्वरूप बचे हुए भोजन, जूठा पत्तल, डिस्पोजल गिलास, पानी व पाऊच प्लास्टिक बोतलों सहित अन्य गंदगी गौठान में ही फैली हुई है। ग्रामीणों की माने तो इसी जूठे भोजन और पत्तल आदि को खाने के बाद ही गायाें की तबीयत बिगड़ी है।