13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानून निर्माता की जयंती पर न्याय की गुहार, आंखफोड़वा कांड पीडि़तों के साथ SP से मिलने पहुंचे जोगी कांग्रेसी

शहर के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

2 min read
Google source verification
patrika

राजनांदगांव. शहर के एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान संक्रमण के चलते आंखों की रोशनी चले जाने वाले मरीजों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेताओं ने कानून निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

जकांछ नेताओं और मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शहर के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

कानून निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर न्याय की आस लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शहर जिलाअध्यक्ष मेहुल मारु के साथ 8 पीडि़तों जितकुंवर, ग्राम धनगांव(छुरिया), भीखू साहू मलेखेड़ा, संतराम ग्राम जरहटोला, मुलर बाई ग्राम जरहटोला, अमर सिंह ग्राम हेमलकोड़ो, फुलसिंग ग्राम-हेमलकोड़ो, सुनैना विष्वकर्मा राजनांदगांव, लखन लाल शर्मा मुढ़पार ने परिजनों के सहित पुलिस अधीक्षक से मिलकर बीजेपी नेता के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल प्रबंधन पर अपराध दर्ज कर जेल भेजने मांग की।

पीछे हटना समझ से परे
मेहुल मारू ने कहा जनता कांग्रेस द्धारा मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जा चुकी है और आज राजनांदगांव जिले के आंखफोड़वा कांड से 8 पीडि़तों ने अपने परिजनों के साथ एसपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्यवाही करने से डॉ रमन सरकार का पीछे हटना समझ से परे है।

वहीं एक द्वितीय श्रेणी के अधिकारी को प्रथम श्रेणी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर बिठा कर रखा गया है। उनकी नाक के नीचे एनजीओ के माध्यम से गांव गांव में मुनादी करा कर उक्त अस्पताल में इलाज का खेल लंबे समय से चल रहा था।

जनता कांग्रेस ने पीडि़तों को 30 लाख मुआवजा और दोषियों को जेल भेजने की मांग पुन: दोहराते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव कुतुबुद्दीन सोलंकी, युवा जंकाछ शहर जिला अध्यक्ष कुबेर वैष्णव, किसान विभाग जिला अध्यक्ष उदय नेताम, महिला जिला अध्यक्ष मधु मिश्रा, शहर महिला अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, जिला सचिव उमा कानूगो, जनपद सदस्य महेन्द्र साहू, एससी सेल अध्यक्ष नंदलाल बंधे, ओबीसी अध्यक्ष दीपक सोनी, भैरव सिन्हा मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग