ब्रम्हकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
गंडई पंडरिया. प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र गंडई द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस थाना गंडई पहुंचकर पुलिस के जवानों जो भाई-बहनों के पवित्र पर्व पर घर नहीं जा पाते ऐसे सुरक्षाबलों के जवानों को राखी बांधी इस रक्षाबंधन के पर्व के आयोजन कार्यक्रम में आध्यामिक रहस्य बताकर मुँह मीठा कराया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष रूखमणी कृष्णा देवांगन, सतीश सिंघानिया, चेवेंद्र ताम्रकार, संजय अग्रवाल, जीवन दास रात्रे, सुधांशु यादव, सुनील गोयल, बहुर सिंह सोनी उपस्थित रहे।