
File Photo
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। यहां पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन डॉक्टरों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाले डाक्टर्स के चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पताल में अन्य सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में मास्क को अनिवार्य करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना वायरस से लड़ने की पूरी तैयारी है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप बेक ने बताया कि पेंड्री स्थित अस्पताल में कार्यरत तीन डॉक्टरों में कोरोना वायरस के सिम्टम्स पाए गए। ट्रू-नॉट जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Published on:
31 Mar 2023 11:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
