30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : चुनाव के लिए कम पड़ रहे वाहन, महाराष्ट्र से भी कर रहे अधिग्रहित

CG Election 2023 : राजनांदगांव लोकसभा के आठ विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 4 Nov 2023, 3:52 PM IST

महाराष्ट्र से भी कर रहे अधिग्रहित

महाराष्ट्र से भी कर रहे अधिग्रहित

राजनांदगांव। CG Election 2023 : राजनांदगांव लोकसभा के आठ विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। पोलिंग पार्टी अपने मतदान बूथों के लिए एक दिन पहले ही रवाना होंगी। इसके लिए बस व मालवाहकों के साथ छोटी-बड़ी ५२८ गाडिय़ों की आवश्यकता है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी संख्या में टैक्सी गाडिय़ों को हायर कर लिया गया है, यहीं कारण है कि राजनांदगांव जिले में मतदान प्रक्रिया निपटाने के लिए परिवहन विभाग को जिले और प्रदेश में गाड़ी नहीं मिल रही है, इस वजह से परिवहन विभाग द्वारा महाराष्ट्र राज्य से भी गाडिय़ां अधिग्रहित की जा रही है। हालांकि परिवहन विभाग के अफसर ये नहीं बता रहे कि महाराष्ट्र से कितनी गाडिय़ोंं को अधिग्रहित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : इनके पार्टनर का बिहार में चारा घोटाला तो छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला... UP के सीएम योगी ने भरी हुंकार

परिवनहन विभाग के अफसरों की माने तो यहां विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टियों ने बस और अन्य वाहनों को अपने जनसंपर्क के लिए पहले ही हायर कर लिए हैं। ज्यादातर लग्झरी टैक्सी वाहनों को राजनीतिक पार्टी चुनाव कैंपेन में उपयोग के लिए पहले ही हायर कर लिए हैं। यही कारण है कि परिवहन विभाग को गाडिय़ां नहीं मिल रही और परिवहन विभाग के कर्मचारी महाराष्ट्र में गाड़ी अधिग्रहित करने के लिए घूम रहे हैं। अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए महाराष्ट्र राज्य की गाडिय़ों का उपयोग कहां तक सही है।

चुनावी दल को किया जा रहा प्रशिक्षित
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी जहां प्रचार-प्रसार में मशगुल है, तो वहीं निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन मतदान की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए तैयारी में जुटे हैं, चूंकि राजनांदगांव लोकसभा के आठ विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में पोलिंग पार्टी में शामिल सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाई जा रही है, ताकि कहीं कोई त्रुटि या समस्या खड़ी न हो।

जिले में निर्वाचल के लिए बस सहित अन्य छोटी-बड़ी ५२८ गाडिय़ों की आवश्यकता है। यहां से पर्याप्त गाड़ी नहीं मिल पाने की स्थिति में महाराष्ट्र से भी कुछ टैक्सी गाडिय़ों को अधिग्रहित की जा रही है।
- विरेंद्र सिंह, आरटीओ अधिकारी