युवती को केजुअल्टी में रखा गया था, जहां उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसे देखते हुए ड्यूटीरत जेआर डॉक्टर डॉ. पराग मेश्राम को फोन पर सूचना दी गई, परंतु वे मरीज को देखने नहीं पहुंचे। इसके बाद ऑनकॉल ड्यूटी एसआर डॉक्टर चेतन लाल साहू को भी सूचित करने का प्रयास किया किया गया, लेकिन उन्हाेंने फोन ही रिसीव नहीं किया। मरीज की स्थिति अत्यधिक बिगड़ गई और 17 जुलाई को सुबह 8.15 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरांत परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा एवं गाली-गलौज की गई, जिससे ड्यूटीरत इंटर्न डॉक्टर भयभीत हुए।