27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : डॉ. रमन के 15 साल के राज में राजनांदगांव में कोई उद्योग नहीं लगा.. कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने प्रेसवार्ता में साधा निशाना

CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित किए गए गिरीश देवांगन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics : डॉ. रमन के 15 साल के राज में राजनांदगांव में कोई उद्योग नहीं लगा.. कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने प्रेसवार्ता में साधा निशाना

CG Politics : डॉ. रमन के 15 साल के राज में राजनांदगांव में कोई उद्योग नहीं लगा.. कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने प्रेसवार्ता में साधा निशाना

राजनांदगांव। CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित किए गए गिरीश देवांगन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद प्रेसवार्ता लेकर देवांगन ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा। देवांगन ने कहा कि डॉ. रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे और राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन जिले में एक भी उद्योग नहीं लगा पाए। उन्होंने कहा कि रमन के कार्यकाल में किसानों की उपेक्षा हुई। बोनस नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें : Amit Shah Visit Chhattisgarh : 20 को अमित शाह फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , बस्तर में करेंगे चुनावी सभा

राजनांदगांव है ननिहाल, बचपन से है रिश्ता

गिरीश देवांगन ने कहा कि रमन राज में प्रदेश में आंख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड सहित अन्य घोटाले हुए थे। इसकी वजह से 2018 में भाजपा की करारी हार हुई थी। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के राज में किसान उन्नत हो रहे हैं। छत्तीसगढिय़ावाद को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर राजनांदगांव को अपना ननिहाल बताया और बचपन से यहां से रिश्ता होने का हवाला दिया।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग