
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के माओवाद प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव औंधी में सोमवार को राजनीतिक माहौल गर्म रहा। औंधी में आसपास दो मंच सजे थे। एक में भाजपा की स्टार प्रचारक और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की सभा थी तो दूसरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का मंच सजा था। आधे घंटे के अंतराल में दोनों सभा होनी थी लेकिन स्थानीय नेताओं का भाषण दोनों मंच से जारी था। औंधी के लोग दोनों सभाओं में बंटे हुए थे।