कुर्सी के लिए कसरत : संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इधर भाजपा ने शहर में किया रोड शो
राजनंदगांवPublished: Oct 15, 2023 02:39:06 pm
CG Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। शनिवार को यहां राजनीतिक हलचल फिर तेज रही।


कुर्सी के लिए कसरत : संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इधर भाजपा ने शहर में किया रोड शो
राजनांदगांव. CG Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। शनिवार को यहां राजनीतिक हलचल फिर तेज रही। शहर में सीएम और पूर्व सीएम चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस ने जहां एक निजी होटल में संकल्प शिविर का आयोजन किया, जहां सीएम भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इधर भाजपा ने शहर में रोड शो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। शहर का भ्रमण किया गया।