25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 करोड़ रूपए से अमरकंटक की राह होगी आसान, तेंदूपत्ता बोनस बांटने आए CM ने की बड़ी घोषणा

तेंदूपत्ता का बोनस बांटने साल्हेवारा आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कई घोषणाएं कीं, कई नए कामों की शुरूआत की और लोकार्पण किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 16 Dec 2017, 12:02 PM IST

PATRIKA

राजनांदगांव. तेंदूपत्ता का बोनस बांटने साल्हेवारा आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कई घोषणाएं कीं, कई नए कामों की शुरूआत की और लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अमरकंटक जाने के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से छुईखदान विकासखंड के नर्मदा से चिल्फी घाटी तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराए जाने की घोषणा की।

राशि 21 हजार संग्राहकों के खाते में ट्रांसफर की

तेंदूपत्ता बोनस तिहार के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि इससे अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता बोनस की 4.75 करोड़ रुपए की राशि 21 हजार संग्राहकों के खाते में ट्रांसफर की।

2 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए शासन द्वारा स्वीकृत भी स्वीकृत की। उन्होंने त्रिशूल नाले में एनीकट के लिए 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी। साथ ही नवागांव मंदिर में सीढ़ी निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग शांतिपूर्ण लोग हैं।

जहां स्कूल की मांग आती थी, वहां कॉलेज खुल रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बीते तीस सालों से साल्हेवारा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे रेंगाखार से साल्हेवारा तक एक-एक गांव का दौरा कर चुके हैं। इस इलाके ने करवट बदली है। उन्होंने कहा कि जहां पहले स्कूल की मांग होती थी, आज वहां कॉलेज भवन का लोकार्पण हुआ है।

इन्होंने किया संबोधित
इस मौके पर वन एवं विधि-विधायी मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीमा योजनाओं के माध्यम से सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि डोंगरगढ़ से छुईखदान-खैरागढ़- कवर्धा रेलमार्ग को लेकर लंबे समय से लोग मांग करते रहे थे। अब यह सपना साकार होने जा रहा है। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जनपद अध्यक्ष खैरागढ़ विक्रांत सिंह ने भी संबोधित किया।