राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. बुधवार को कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा के युवा प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनता कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को अभी सदस्यता अभियान में जोर देकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की जिम्मदारी दी गई है। खैरागढ़ विस में 272 मतदान केंद्र को 36 सेक्टर में बांटा गया है। अभी तक 17 सेक्टर में ही 6 हजार सदस्य बना चुके है। अभी भी आधे सेक्टर बाकी है।
बैठक में विनोद ताम्रकार, चेतन देवांगन, भूषणमणि झा, भिगेश यादव, इकबाल खान, अमित टंडन, अनवर खान, सतीश जांगड़े, मुज्जु खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।