25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगांव के क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज, रेड जोन मुंबई से लौटा है युवक

जिले के अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के आतरगांव में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा है। (Coronavirus in chhattisgarh)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 25 May 2020, 4:56 PM IST

राजनांदगांव के क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज, रेड जोन मुंबई से लौटा है युवक

राजनांदगांव के क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज, रेड जोन मुंबई से लौटा है युवक

राजनांदगांव. जिले के अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के आतरगांव में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा है। वह गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। इसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आतरगांव में चार क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें 16 लोगों को रखा गया है। फिलहाल कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया है। वहां रह रहे लोगोंा का भी सैंपल लिया जाएगा। राजनांदगांव जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है।

Read more: कोरोना रिपोर्ट आने से पहले हैदराबाद से लौटी युवती की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, कलेक्टर ने थमाया BMO को नोटिस .....

कोरिया में मिला एक और नया मरीज
कोरिया जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। युवक 5 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। उसे मनेंद्रगढ़ एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था। संदेह के आधार पर उसका सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था।

रायपुर से सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमले द्वारा उसे संभाग मुख्यालय अबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरिया जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के खोंगापानी निवासी 30 वर्षीय एक युवक मुंबई में रहकर काम करता था। लॉकडाउन के बीच वह 19 मई को अपने घर लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था।

वहीं उसका सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। रायपुर से सोमवार को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई। यह खबर जैसे ही मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य अमले को मिला, उन्होंने युवक को विशेष एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर के लिए रवाना कर दिया। अंबिकापुर में उसका उपचार शुरु कर दिया गया है। इधर बलरामपुर जिले के जाबर पंचायत अंतर्गत ग्राम मगरहारा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 21
सरगुजा संभाग में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढकऱ 21 हो गई है। इनमें से 20 को कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 2 वर्ष के बालक को रायपुर एम्स भेजा गया है। वहीं कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी एक युवक 24 मरीज को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है। इसके पूर्व सूरजपुर जिले के 6 मरीज रायपुर से स्वस्थ हो चुके हैं।

सरगुजा संभाग के 4 जिले में इतने हैं कोरोना पॉजिटिव
अंबिकापुर (सरगुजा)- 7
कोरिया जिला- 6
बलरामपुर जिला- 7
सूरजपुर जिला- 1