
कोरोना से लड़कर घर पहुंचे युवक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
राजनांदगांव. शहर में कोरोना पॉजीटिव आए मरीज की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को उसका फिर से सैंपल ली है। सैंपल को जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। युवक को सावधानी बरतने की हिदायद दी गई है। हालांकि विभाग का कहना है कि उसे सामान्य बुखार आया था, उसे दवाई दे दी गई है। अब उसकी तबीयत ठीक है।
ज्ञात हो उक्त युवक थाईलैंड गया हुआ था। इसके बाद उसका सैंपल पॉजीटिव आने पर उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ही भर्ती कराया गया था। यहां रहते हुए वह ठीक हो गया था, इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि उसे होम आइसोलेशन रहने की हिदायद दी गई थी। बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में रहते हुए उक्त युवक की स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल नहीं लिया गया था। अब युवक का अचानक फिर से तबीयत खराब होने से सबके होश उड़ गए हैं। यदि कुछ गड़बड़ हुआ तो राजनांदगांव रेड जोन में आ जाएगा।
१११ का लिया गया सैंपल
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के १११ लोगों का सैंपल लिया गया है। इसमें १५ स्वास्थ्य विभाग के ही कर्मचारी हैं, जो यहां सैंपलिंग को काम कर रहे। इसके अलावा मितानिन, क्वारेंटाइन वाले, रैन बसेरा में ठहरे तीन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल से १५, फ्रंट लाइन वर्कर और सड़क चिरचारी डिपो में ठहरे २५ लोगों का सैंपल लिया गया है।
मामले में सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी का कहना है कि युवक को साधारण बुखार आया था। दवाई दे दी गई है। अब वह ठीक है। यहां स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
Published on:
24 Apr 2020 08:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
