23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: दोस्तों ने दिया चैलेंज तो नशे की हालत में चढ़ गया ट्रेन की हाईटेंशन तार छूने, पहुंचा सीधे अस्पताल

दुर्ग की ओर रसमड़ा रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया है।

2 min read
Google source verification
patrika

राजनांदगांव.दुर्ग की ओर रसमड़ा रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया है। उसे 75 प्रतिशत जली अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झटके के साथ दूर फेंका गया

जानकारी के अनुसार रसमडा़ रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत एक युवक लोकल ट्रेन के उपर चढ़ गया और उसने हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश की। तार को छूते ही वह झटके के साथ दूर फेंका गया। वह करीब 75 फीसदी जल गया है। आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश की

फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पता चला है कि कुछ लोग रसमडा़ स्टेशन के पास शुक्रवार को शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाकी लोगों ने इस युवक को ट्रेन के डिब्बे में नहीं चढ़ पाने की चुनौती दी। इस चुनौती को स्वीकार कर युवक डिब्बे में चढ़ गया। इस बीच फिर किसी ने चुनौती दी कि हाईटेंशन तार को छूकर दिखाए। नशे में धुत युवक ने ऐसा किया और झुलस गया।

जनपद सदस्य से मारपीट
डोंगरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू पर शुक्रवार शाम कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उन्हीं के गांव के लोग हैं। जानकारी के अनुसार होली में नशा करते हुए कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस बीच बीच बचाव करने पहुंचे महेन्द्र साहू पर भी इन युवकों ने वार कर दिया। साहू के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

लगे चार टांके
छजकां नेता साहू को कल देर शाम मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। यहां उनके सिर में चार टांके लगे हैं। उपचार के बाद रात को साहू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।