23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में छापामार कर पुलिस ने पकड़े 227 पौवा शराब

महासमुंद में पुलिस ने शहर में छापा मारकर देशी शराब और गांजा जब्त किये

2 min read
Google source verification
mahasamund news

महासमुंद. जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सांकरा पुलिस ने बाइक में गांजा तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट व एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सरायपाली के ग्राम कापुकूड़ा खनरूमुडा तालाब के पास पुलिस ने अंकुर भोई पिता लगलु भोई (45) के पास 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया। खल्लारी थाना के ग्राम छिंदौली बोडर्रा बांध के पास गांजर के गणेश राम यादव पिता शंभु यादव पिता एवं तोरण बाई पति बंशी लाल ध्रुव के कब्जे से पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब जब्त की।

बागबाहरा के ग्राम पतेरापाली निवासी दुकाली बाई, बसना के ग्राम बंसुला निवासी दुर्गेश कोक पिता चैतराम कोक, तुमगांव स्थित ओंकार ढाबा के सामने मालीडीह के राजकुमार पिता गंगाधर अजगर(40), पिथौरा के राहुल प्रसाद पिता रामशरण साव, बावनकेरा पटेवा निवासी अशोक साहू पिता तीरथ राम साहू, चनाट बसना निवासी पदमा बाई बरिहा पति बनमाली, मेदनीपुर के श्वेत कुमार भोई पति ठाकुर प्रसाद (42), महासमुंद के छिपियापारा रेलवे पटरी के पास संजय उर्फ गोलू महंती, मुकेश निर्मलकर एवं ग्राम खरोरा के टेकराम कन्नौजे पिता शिव कुमार के पास से महुआ एवं देशी प्लेश शराब जब्त की।

200 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त
क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने शहर में शराब पकड़ी। पुलिस को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 21 सुभाष नगर में रमेश लहरे पिता सुरत राम (48) शराब की अवैध बिक्री के लिए अपने घर में भारी मात्रा में शराब रखा है। सूचना मिलते ही टीम रमेश लहरे के घर छापामार कार्रवाई करते हुए 227 पौवा (102 पौवा मशाला एवं 125 पौवा प्लेन) शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 12 हजार 370 रुपए आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार, प्रकाश नंद एवं कोतवाली से प्रधान आरक्षक गज्जूलाल पाटकर शामिल थे।