
रायपुर . राजधानी के तेलीबांधा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक विपरीत दिशा से आ रहा था। वहीं, कार काफी स्पीड में थी। अचानक बाइक को सामने देख उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही बाइक सवारकी मौत हो गई। पढि़ए पूरी खबर..
मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि विश्वविद्यालय के पास ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां एक कार और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। मृतक युवक की पहचान कृषक नगर निवासी 25 वर्षीय भोई के रूप में हुई है। युवक बाइक विपरीत दिशा में चला रहा था जहां सामने से कार स्पीड में चली आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की स्पीड बहुत तेज थी। इसी बीच अचानक कार के सामने से बाइक आ गई तो दोनों ही बैलेंस संभाल नहीं पाए। हादसे में कार चालक को भी बहुत चोटें आई हैं। कार में सवार युवक को गंभीर हालत में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था और सामने से कार चालक भी काफी स्पीड से चला आ रहा था। अचानक से सामने बाइक आ जाने के कारण कार का बैलेंस बिगड़ गया और भिड़ंत हो गई।
Published on:
03 Mar 2018 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
