23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों से खरीदा लाखों का सामान फिर मालिक बिना पैसे दिए हो गया फरार

किसानों को 26 लाख की चपत लगाकर फरार  

less than 1 minute read
Google source verification
kisan

ग्राम आंछी थाना पिपरिया में अशोक चंद्रवंशी के नाम से गुड़ फैक्ट्री खोला गया था। इस फैक्ट्री का उत्तर प्रदेश के रहने वाला रशिद पिता युसुफ खान द्वारा उत्तर प्रदेश से ही संचालन किया जाता था। इस फैक्ट्री में आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने अपना गन्ना बेचा था । संचालक द्वारा गन्ने का दाम किसानों के खाते में डालने का बात कही गयी थी । लेकिन अब संचालक रशिद फैक्ट्री बंद कर फरार हो चुका है।

करीब 30 किसानों का 26 लाख रुपए से भी अधिक का पैसा दिए बगैर ही फरार हो गया।इसकी शिकायत किसानों ने पिपरिया थाना व पुलिस अधीक्षक से किया है।इसी तरह से अब तक 8 किसानों का मामला सामने आ चुका है। जबकि दो दर्जन से अधिक किसानों का पैसा नहीं देने की बात सामने आ रही है।

READ MORE : यहां ना कोई गार्ड ना कोई लॉक , ऐसे हो रही एटीएम की सुरक्षा
अभी तक केवल 7 से 8 किसानों ने ही शिकायत दर्ज करवायी है।जिनकी तकरीबन एक लाख 63 हज़ार की राशि लेकर संचालक फरार है।अभी 2 दर्जन से भी ज्यादा किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवायी है उनकी राशि तकरीबन 26 लाख तक है।

READ MORE : शिक्षा विभाग 9वीं-11वीं के बच्चों से वसूलेंगे प्रश्न-पत्र छपाई के इतने रुपए
किसान आनंद पिता शंकर साहू, प्रकाश पिता श्याम धुर्वे, कैलाश पिता पंचराम मरकाम, हरिनाथ पिता रामनाथ योगी, अशोक पिता बंधी चंद्रोल, कामता पिता नकुल चंद्रोल सभी खैरझिटी व राजकुमार पिता लालाराम यादव पंडरिया का करीब एक लाख 63 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।