Diwali Festival 2023 : लक्ष्मी पूजा रविवार को, उदयातिथि की वजह से इस दिन होगी गोवर्धन पूजा
राजनंदगांवPublished: Nov 10, 2023 01:20:31 pm
Diwali Festival 2023 : दीपोत्सव की खरीदी शुरू हो गई है।


उदयातिथि की वजह से इस दिन होगी गोवर्धन पूजा
राजनांदगांव। Diwali Festival 2023 : दीपोत्सव की खरीदी शुरू हो गई है। ज्यादातार लोग पुष्य नक्षत्र व धनतेरस पर जेवरात सहित अन्य सामानों की सबसे अधिक खरीदी करते हैं। आज शुक्रवार को धनतेरस है और खरीदी के लिए शुभ योग है। धनतेरस पर बाजार गुलजार होगा और बाजार में धन की वर्षा होगी। धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार सजकर तैयार है। वहीं व्यापारी भी सामानों की बिक्री करने उपहारों का बहार लेकर आए हैं। कई सामानों में उपहार की सौगात है।