29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रेडिट कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं के लाभ का देते थे लालच, धोखाधड़ी करने वाले शातिर युवक गिरफ्तार

के्रडिट कार्ड बना कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 10 Apr 2018, 11:19 AM IST

patrika

राजनांदगांव. के्रडिट कार्ड बना कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से 500-500 रुपए वसूल किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

पांच सौ रुपए वसूला लोगों से
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राम्हण भेड़ी निवासी कुंवार साहू पिता मंगुथ साहू ने पुलिस से शिकायत की थी कि कुछ लोग घरों में जा कर क्रेडिट कार्ड का फायदा बता कर लोगों से 500-500 रुपए वसूल किया जा रहा है।

30 फीसदी छूट का दिया था हवाला
टीआई विजय चेलक ने बताया कि आरोपियों द्वारा क्रेडिट कार्ड से शासन के सुकन्या योजना के तहत लड़के की शादी पर 1 लाख और लड़की की शादी में 1 लाख 70 हजार रुपए मिलने का चालच दिया जा रहा था। इसके अलावा इस कार्ड से राजनांदगांव में किका भाई कॉम्पलेक्स में किसी भी समान खरीदने पर 30 प्रतिशत छूट मिलने का हवाला भी दिया जा रहा था।

गंडई के गोखना निवासी है आरोपी
कार्ड में सीजी टेली शॉपिंग विपणन क्रेडिट कार्ड लिखा है। आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को लालच देते हुए यह बताया गया था कि कार्ड के पीछे धारक का नाम पता लिखना और आठ दिन बाद में धारक के बैंक खाते में पैसा जमा होने की बता कही गई थी। आरोपियों द्वारा ग्राम ब्राम्हणभेड़ी के चालीस लोगों से धोखाधड़ी करते हुए 500- 500 रुपए वसूला गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा
मामले में आरोपी गंडई थाना क्षेत्र के गोखना निवासी 23 वर्षीय नागेन्द्र निषाद पिता रामसुख और शिवगेश निषाद पिता विश्राम एवं दो अन्य के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी नागेन्द्र निषाद और शिवगेश निषाद को गिरफ़्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।