18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना में एक छात्र से बीएएमएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News

File Photo

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना में एक छात्र से बीएएमएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कंटगीटोला निवासी पंकज वर्मा पिता मनोज वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह भिलाई में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है और बीएएमएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन) एवं बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें: कोरबा-रायगढ़ में 11 नए कोल ब्लॉक शुरू करने की तैयारी, ये होंगे फायदे

प्रार्थी का 10 वीं और 12 वीं का ओरिजनल मार्कशीट भी रख लिया
इस दौरान पंकज की मुलाकात भिलाई निवासी अजय पाण्डेय से हुई। अजय पांडेय द्वारा सम्राट नगर पुष्पक नगर भिलाई में इलाहाबाद बैंक के पास एजुकेशन हब के नाम सेे संस्था चलाया जा रहा है। आरोपी अजय पांडेय द्वारा पंकज को बीएएमएस में प्रवेश दिलाने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 50 हजार रुपए लिया गया। इसके बाद डोनेशन के नाम पर तीन लाख व 2 लाख सहित कुल साढे़ 5 लाख रुपए वसूल किए।

आरोपी गिरफ्तार
रकम लेने के बाद आरोपी अजय द्वारा प्रार्थी पंकज को बीएएमएस कॉलेज में ना तो प्रवेश दिलाया गया और ना ही रकम वापस किया। आरोपी द्वारा प्रार्थी के 10 वीं व 12 वीं का ओरिजनल मार्कशीट व जाति प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।