
file photo
Cg crime news: राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल साइट में दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। युवती और आरोपी की मुलाकात इंस्टाग्राम में हुई। जिसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ डोंगरगढ़ ले जाकर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक 19 मई को परिजनों ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी मध्यप्रदेश के हरदा का निवासी हैं। आरोपी राहुल यादव से युवती 1 वर्ष पूर्व सोशल साइट के माध्यम से मिली। दोनों आपस में बातचीत करते थे। 2 अगस्त 2022 को राहुल (crime news) राजनांदगांव आकर युवती को अपने साथ डोंगरगढ़ ले गया। शादी का झांसा देकर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। इस दौरान प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी राहुल ने साफ इंकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करने हरदा पहुंची। पुलिस आरोपी को (cg crime news) उसके निवास स्थान हरदा से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published on:
26 May 2023 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

