बन नवागांव की सरपंच मधु रावटे ने बताया कि हेमलाल सोमवार को सुबह अपने खेत की ओर घुमने गया था। तभी उस पर जंगली जानवर (पिग) ने हमला कर दिया। बहुत देर तक वह खेत से नहीं लौटा तो उसकी बहन उसे ढूंढने गई, लेकिन कीचड़ से लथपथ होने के कारण वह अपने भाई का पहचान न पाई, तो वह अपनी भतीजी को लेकर खेत पहुंची तब जाकर हेमलाल का पहचान हो पाया। जंगली जानवर (पिग) ने हेमलाल के जांघ और सीने में गंभीर हमला किया है। हेमलाल की तीन बेटियां हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है।