जगदलपुर। CG Accident News: भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकेल निवासी महिला चेरो बाई रविवार को अपनी दो बेटियों 2 वर्षीय शकीना और 7 वर्षीय बेटी परी को लेकर नारंगी नदी में बने एनिकट से नदी पार कर रही थी। अचानक पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव से तीनों बह गए थे। ग्रामीणों ने प्रयास करके परी को तो बचा लिया था, लेकिन मां और दूसरी बेटी शकीना का पता नहीं चला था।