राजनांदगांव. सोमवार को मुढ़ीपार के पास रेलवे ट्रेक में मिले सोमनी के किसान के शव की गुत्थी सुलझा ली गई है। सोमनी पुलिस ने चंद घंटे में ही मामले का पटाक्षेप कर लिया। पुलिस ने किसान प्रेम साइमन के हत्या मामले में उसकी पत्नी, दो नाबालिग बच्चों व दो नौकरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने रोजाना की प्रताडऩा से तंग आकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।