Murder News: राजनांदगांव के टेड़ेसरा स्थित हमारा ढाबा में सोमवार रात को परिवार सहित जन्मदिन मनाने आए भिलाई रिसाली निवासी प्रशांत तिवारी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आधी रात को हुए इस खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मोपेड सवार 5 युवक भिलाई से टेड़ेसरा के ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान जन्मदिन मनाने आए युवक के हाथ धोने के समय पानी छिडक़ जाने के नाम पर विवाद होने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर मारपीट करते चाकू से हमला कर दिया।